Athrav – Online News Portal
नोएडा

शारदा गोल चक्कर पर रॉन्ग साइड आ रही कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रौंदा, हालत गंभीर, महिला चला रही थी कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के शारदा गोल चक्कर पर आज मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रॉन्ग साइड से आ रही एक महिला चालक ने ट्रैफिक पुलिस की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहित राठी गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें शारदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला चालक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क की घटना।

Related posts

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश घायल.

Ajit Sinha

कोरोना के खौफ के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने आग लगा कर की आत्महत्या

Ajit Sinha

फ़ैक्टरी में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, फ़ैक्ट्री के उड़े परखचे 5 लोग बुरी तरह घायल, एक की  हालत गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x