Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चांदपुर के एक कमरे में 2 युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई, दोनों युवकों की उम्र 18 वर्ष बताई गई है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: खाली बोतल बनाने वाली एक कंपनी में दो मजदूरों की कल मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का आज बुधवार को नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर दोनों परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाले एक युवक का नाम अरबाज उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी मेवात और दूसरे का नाम शंकर उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी गांव चांदपुर, जिला फरीदाबाद है। पुलिस चौकी चांदपुर की पुलिस इसके आगे की कार्यवाही कर रही है। चांदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश की मानें तो दोनों लड़कों के मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

खबर के अनुसार अरबाज और शंकर खाली बोतल बनाने वाले कंपनी में लंबे समय से कार्य करते थे, सोमवार रात को दोनों खाना खा कर एक ही कमरे में सो गए। अचानक से इनके पेट में दर्द शुरू हो गई, और अरबाज और शंकर की तबीयत खराब हो गई। दोनों लड़कों को मंगलवार सुबह को सेक्टर -8 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। चांदपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया आज बुधवार को दोनों शवों का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद : राहगीरी कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की जमकर मस्ती, 61 साल के उम्र में दिखाया 18 साल का जोश खरोश

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद जिले की सभी 6 विधानसभाओ के लिए सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन की नियुक्ति की है।

Ajit Sinha

मास्क लगाने को कहने शख्स  ने अपने साथियों साथ मिल कर डॉक्टर के क्लीनिक पर की कई राउंड फायरिंग, गिरफ्तार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x