Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा किए गए निर्माण पर चला पुलिस प्रशासन का बुलडोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
 गुरुग्राम पुलिस भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अपराध से अर्जित की गई कमाई से किए गए निर्माण, अवैध कमाई के लिए अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार कर रही है। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम में अपराधी/बदमाशी के अवैध निर्माण की पहचान कर भारी मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 6 दर्जन से भी अधिक मुकदमा गुरुग्राम में अंकित है। गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लगभग  150 वर्ग गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। तथा इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त आरोपी ने अवैध रूप से मकान बनाकर उससे अवैध रूप से किराया वसूला और उसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। यह कार्यवाही अपराध शाखा मानेसर,गुरुग्राम द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

रियल स्टेट कारोबारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश,4 बदमाश पकड़े गए,11 लाख नगद बरामद

Ajit Sinha

गुरुग्राम नागरिकों का मणिपुर घटना पर कैंडल मार्च

Ajit Sinha

राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए 32325 केसों में से 16986 केसों का हुआ निपटारा आपसी सहमति से-सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x