Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

नया ट्रांसफार्मर लगवाने के बाद रिश्वत की मांग, ₹5 हजार लेते डीएचबीवीएन का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जींद: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी),इकाई जींद की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन), उचाना कार्यालय में तैनात लाइनमैन को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह पुत्र शीशू राम, निवासी उचाना खुर्द, तहसील उचाना, जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपी एसडीओ, डीएचबीवीएन उचाना के कार्यालय में लाइनमैन के पद पर तैनात था। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी,करनाल में प्राथमिकी संख्या 25,दिनांक 19 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

– *ट्रांसफार्मर लगाने के बाद मांगी रिश्वत*
शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी कि उसकी कृषि भूमि पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद आरोपी लाइनमैन बलजीत सिंह द्वारा शिकायतकर्ता से ₹5,000 की अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी ने यह राशि अपने लिए तथा कनिष्ठ अभियंता के लिए मांगी थी।शिकायत की पुष्टि के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार रिश्वत पकड़ने की कार्रवाई की योजना तैयार की। इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह, प्रभारी, एसवी एंड एसीबी इकाई जींद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि ₹5,000 बरामद कर ली गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं छाया गवाह भी मौजूद रहे। मामले में आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुग्राम में किया “इंटरनेशनल रिलेशंस” पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: आबकारी विभाग के लिए एसईटी की सिफारिशें इस साल की आबकारी नीति में पहले से शामिल, दिसंबर तक होंगी लागू – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

लारेंस बिश्नोई गैंग से जुडे़ हैं तार: 4 बुलेट प्रूफ जैकेट, 4 बुलेट प्रूफ हेलमेट, 1 देशी पिस्तौल, 16 कारतूस बरामद, 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x