अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने और चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर जुबिलेंट पार्क के पास से तीन शातिर बदमाशों को दबोचा है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। इनके पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक, दो अवैध चाकू और 22 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस की गिरफ्त खडे आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान और रिशू पांडेय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यूपी और बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले दो महीने से नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय था। ये लोग चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर बाइक से निकलते थे और मौका पाते ही राहगीरों से मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे। पुलिस से बचने के लिए ये नाबालिगों को भी आगे रखते थे।एडीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपियो से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अतुल गौतम के दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट में संपर्क थे। स्नैचिंग के बाद ये मोबाइल को सीधे बेचने के बजाय उनके पार्ट्स (पुर्जे) अलग-अलग कर दिल्ली में खपाते थे, जिससे मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कर दिया है, वहीं बरामद मोबाइलों के असली मालिकों की तलाश की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

