Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हाइलाइट्स

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के मंदिर में जलाया आशीर्वाद का दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन में मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के राम घाट पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित की। रामघाट, नृसिंह घाट, महाकाल लोक और कार्तिक मेला मैदान महाकाल लोक क्षेत्र में लाखों दीयों की अलौकिक आभा ने पूरे वातावरण को भाव विभोर कर दिया। कार्तिक मेला मैदान के पास दीयों की जगमग रोशनी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आकृति बनी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसका भी अवलोकन किया। दीपों की रोशनी से शिप्रा के घाट जगमगा उठे और पूरा वातावरण श्रद्धा, उत्साह तथा जनभागीदारी से सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर समाज में आए बदलाव, लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन और देश के प्रति लोगों के बढ़े हुए आत्मविश्वास को देखते हुए हर वर्ग और हर परिवार के भारतवासी मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जला रहे हैं। यह दीप केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति देशवासियों के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है।

Related posts

हमने दिया भाजपा के सभी सवालों का जवाब, अब पीएम मोदी और जेपी नड्डा की बारी, तीन घोटालों पर दें जवाब- सिसोदिया

Ajit Sinha

कांग्रेस:धर्म-आस्था और विश्वास को बेच भारतीय जनता पार्टी के नेता ‘‘मुनाफे की लूट’’ में लगे हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी संस्थापक आम आदमी पार्टी में शामिल- डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x