अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धि विनायकमंदिर और लालबागचा राजा में पूजा-अर्चना की तथा विभिन्न गणेश मंडलों में दर्शन करमहाराष्ट्र सहित देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुद्धार और विकास मजबूत हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देतेहुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास औरसबका प्रयास के संकल्प के साथ विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रमों के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, राज्य सरकार के मंत आशीष शेलार, एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल, दीपक सिंह और जय कुमार सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित अन्य नेतागण ने उनका भव्य स्वागतकिया। नवीन ने कहा कि आज महाराष्ट्र की इस पवित्र भूमि पर अध्यक्ष के रूप मेंमेरा प्रथम आगमन है और यह मेरे लिए बहुत ही शुभ दिन है। गणपति बप्पा की पूजा कापूरा उत्सव न केवल पूरे महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देशमें मनाया जा रहा है। ऐसे समय में महाराष्ट्र आना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है।हमारे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं खासकर मुंबई की पूरी टीम को बधाई देता हूं कि गणेश पूजा के उत्सव औरवातावरण में भी सभी यहां उपस्थित हुए। मैं सभी को गणेश चतुर्थी और गणेश पूजा की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेकहा कि यह पवित्र भूमि छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से हम सभी को आगे बढ़ारही है। जब हम जय भवानी का उद्घोष करते हैं, तो यह पूरी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उद्घोष दिखाई देता है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में पूरे देश के हर समाज, हर वर्ग और हर धर्म मेंसांस्कृतिक पुनरुद्धार की भावना आई है। आज भारत सही दिशा में मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र पहले भी भारत के विकास में योगदान देता रहा है और आज भी भारत के विकास में अग्रणी योगदान दे रहा है। इसमें महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ महाराष्ट्र की जनता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मुझे इस पवित्र अवसर पर महाराष्ट्र आने का मौका मिला, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं।
नवीन ने कहा कि वैसे तो मैं महाराष्ट्र की संगठनात्मक बैठक में आगे फिर आऊंगा,लेकिन आज केवल उत्सव में सभी के साथ शामिल होने और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने आया हूं, ताकि महाराष्ट्र की भी तरक्की हो और भारतवर्ष की भीतरक्की हो। हमारी आस्था और ताकत के केंद्र हमारे प्रभु श्रीराम हैं, जिनके आदर्शों पर पूरा देश, भारतीय संस्कृति और हमारी धरोहर आगे बढ़ती है। हम सभी मिलकर भारतीयसंस्कृति और भारत के विकास के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा कहते हैं कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास”। आज 140 करोड़ जनता एक साथ मिलकर विकसित भारत के लिए एक-एककदम आगे बढ़ा रही है।तत्पश्चात, नितिन नवीनने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद लालबागचा राजा के दर्शन किएऔर कहा कि यह मेरे लिए एक अद्भुत क्षण है। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बादमहाराष्ट्र का यह मेरा पहला दौरा है। सिद्धिविनायक मंदिर के बाद लालबागचा राजा केदर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज हमने महाराष्ट्र के निवासियों और देशके नागरिकों के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिकआवास ‘नंदनवन’ में भगवान गणेशकी पूजा-अर्चना की। इसके बाद नवीन ने उपमुख्यमंत्री श्रीमतीसुनेत्रा पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात, नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा बंगले’ में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांद्रा रिक्लेमेशन में गणेश दर्शन किए औरपुणे के प्रमुख गणेश मंडलों – कसबा पेठ मंडल, श्रीमंत दगडूशेठहलवाई गणपति मंडल, साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल तथा श्री साई मित्र मंडलमें भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

