Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी को लोहे के पाइप से पीटने वाले पार्किंग स्टाफ पर केस दर्ज, पकड़ा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम में दिनांक 10 सितंबर -2026 की रात को मेगन टावर सेक्टर -58 गुरुग्राम में भारतीय सेना से रिटायर्ड अधिकारी के साथ पार्किंग स्टाफ ने जमकर मार पीट की, इस दौरान उनकी किसी ने कोई मदद नहीं की, आज चौथे दिन थाना सेक्टर-65 , गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम दीपक मावी, उम्र 24 वर्ष , निवासी गांव कोट , जिला फरीदाबाद, हरियाणा है। कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11.09.2026 को पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना एक व्यक्ति के साथ मारपीट होने के संबंध में प्राप्त हुई। जब पुलिस टीम द्वारा पीड़ित से सम्पर्क किया गया तो पीड़ित ने एक लिखित पत्र के माध्यम से बतलाया कि वह अपनी शिकायत बाद में देगा। उसके बाद दिनांक 13.09.2026 को उक्त पीड़ित ने थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनाँक 10.09.2026 को वह मैग्नम ग्लोबल पार्क सैक्टर-58, गुरुग्राम में अपनी कार पार्क करने के लिए पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा तो पार्किंग अटेंडेंट से पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर इनका विवाद हुआ। इसी दौरान एक व्यक्ति के द्वारा इनको चोट मारी गई।
इस शिकायत पर थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपित को मात्र 7 घंटे के अंदर (दिनांक 14.09.2026 को) गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपित का नाम दीपक मावी (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव कोट जिला फरीदाबाद, हरियाणा है। आरोपित ने पूछताछ पर बताया है कि घटना के दिन उसकी शिकायतकर्ता के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ तो उसने गुस्से में आकर पास पड़े एक लोहे के पाइप से शिकायतकर्ता पर वार किया जो उनकी बाजू पर लगा। शिकायतकर्ता से विस्तार से घटनाक्रम बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह पार्किंग में गाड़ियां पार्क करने का काम करता है, शिकायतकर्ता से उसकी कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में आगामी कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

सिरफिरे आशिक की करतूत, महिला मित्र की अन्य लोगो से दोस्ती के शक में उस पर फेंका तेजाब, आरोपी पुलिस मुठभेड़ घायल

Ajit Sinha

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर विभिन्न 5 मामलों में अधिकारियों पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

चार साल के बच्चे को फिरौती के लिए अगवा कर हत्या करने वाला पच्चीस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x