Athrav – Online News Portal
नोएडा

डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, पृथला ब्रिज के पास बुलाई गई महापंचायत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
डूब क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर काटे गए बिजली कनेक्शनों के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पृथला ब्रिज के पास डूब क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों ने एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में ग्रामीणों और किसानों ने बिजली काटे जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ आगे की ठोस रणनीति पर मंथन किया। महापंचायत में पहुंचे किसान नेता सुखबीर खलीफा ने साफ शब्दों में कहा कि मेहनत करने वालों के हितों की रक्षा होनी चाहिए और सरकार को इस दिशा में जनहितैषी कदम उठाने होंगे।
पृथला ब्रिज के पास आयोजित इस महापंचायत में डूब क्षेत्र के सैकड़ों लोग एकजुट हुए। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
महापंचायत में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से किसानों और मेहनतकश लोगों को केवल आश्वासनों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अगर मेहनतकश तबके का भला होगा, तो इससे सरकारों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अच्छे और ईमानदार लोगों की रक्षा करना और उनके हक में फैसले लेना सरकार का दायित्व है।महापंचायत में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि काटे गए बिजली कनेक्शनों को जल्द बहाल नहीं किया गया और समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

Related posts

पुलिसकर्मियों ने दी 10 लाख की मदद: आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रही स्वीटी के मदद के लिए आगे आए लोग।

Ajit Sinha

ट्विन टावर बनवाने में हुए भ्रष्टाचार जांच में किसी ने खुद को अंजान तो किसी ने खुद को निर्दोष बताया।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार होने में सफल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x