अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक -एक करके 6 बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग दो घंटे के बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। 6 बजे फैक्ट्री बंद हो चुकी थी, इसलिए अंदर में कोई फंसा हुआ नहीं था। कोई जनहानि नहीं हुई है।” नोएडा के सेक्टर-63 जी-ब्लॉक में जूता फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है.

एफएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सेक्टर-63 के जी 194 स्थित जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि इमारत की तीसरी मंजिल पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। एफएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तत्काल 6 गाड़ियां भेजी गईं, जिनमें 22,000 लीटर क्षमता वाली बड़ी गाड़ियां शामिल थीं। फायरफाइटर्स ने बहादुरी दिखाते हुए कंपनी के दोनों तरफ से अंदर प्रवेश किया और पानी की तेज बौछारों से आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से ग्राउंड, फर्स्ट, सेकंड और फोर्थ फ्लोर के साथ-साथ आसपास स्थित अन्य कंपनियों को भी आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया गया।लगभग 2 घंटे की फायर फाइटिंग के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शाम 6 बजे फैक्ट्री बंद होने के बाद कोई स्विच ऑन रहने की वजह से इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग फैली। फैक्ट्री बंद होने के कारण अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

