Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम द्वारा किया गया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मंगलवार को डीसीपी मुख्यालय , गुरुग्राम श्रीमती अंशु सिंगला ने गत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सहभागिता एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति देने वाले स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राजकीय विद्यालय जैकबपुरा की छात्राएं, जिन्होंने “प्रजातंत्र के प्रहरी” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स (SPC) तथा द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम के एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। डीसीपी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर डीसीपी  मुख्यालय ने कहा कि देश का भविष्य GEN Z तथा GEN ALPHA पीढ़ी के साथ अत्यंत उज्ज्वल है। युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ चरित्र, अनुशासन और सेवा भावना ही एक सशक्त समाज की पहचान है। गुरुग्राम पुलिस सदैव युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों, जागरूकता अभियानों एवं सामुदायिक सहभागिता से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस उपायुक्त ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं पीएस साइबर क्राइम पूर्व , गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने एयरटेल कंपनी के सीनियर मैनेजर सहित दो कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा विजिलेंस ने 24 घंटे में 6 रिश्वतखोरों को घूस लेते किया अरेस्ट, कौन- कौन से हरामखोर के नाम जानने हेतु पढ़े

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद और गुरुग्राम की सड़कों पर निकलने  से बचे, सड़कों पर हैं पानी ही पानी-देखें वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x