Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के गोद लिए गांव की बदहाली और प्रवासियों के अपमान पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा का हमला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद:एनआईटी फरीदाबाद से पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने ऐतिहासिक एवं महाभारत कालीन गांव तिलपत की स्थिति, भ्रष्टाचार और जर्जर स्थिति को लेकर हरियाणा सरकार तथा स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि बाबा सूरदास जी का आशीर्वाद लेकर आगामी 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को तिलपत गांव में विशाल महापंचायत बुलाई जाएगी। इसके लिए 10 से 15 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिस प्रकार महात्मा गांधी ने चंपारण से आजादी का शंखनाद किया था, उसी तर्ज पर तिलपत की धरती से प्रवासियों के सम्मान, हरियाणा में फैली अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन का आगाज होगा।

तिलपत गांव के जमीनी दौरे के दौरान पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने गांव की बदहाली का पूरा ब्योरा सामने रखा। केंद्रीय मंत्री द्वारा गोद लिए गए इस ऐतिहासिक गांव का आयुष आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र खुद जर्जर स्थिति में है, जिसकी दीवारें, छज्जे और मुख्य द्वार ढहने की कगार पर हैं। गांव में नाली और सीवरेज का कोई सही इंतजाम न होने से बिना बारिश के भी सड़कों और गलियों में बदबूदार पानी व कीचड़ भरा रहता है। मात्र एक वर्ष पूर्व बनी कंक्रीट की सड़क टूटकर खड्डों में तब्दील हो चुकी है और सड़क के बीच खुले मैनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। गलियों के खरंजे उखड़ने तथा कचरे के ढेरों से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे पूरी आबादी बीमारियों के साए में जीने को मजबूर है।नीरज शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों द्वारा पूर्वांचली व बिहारी प्रवासी भाइयों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों और गाली-गलौज पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास, निर्माण और उद्योगों को अपने खून-पसीने से सींचने वाले इन मेहनतकश भाइयों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता चुनाव के समय तो वोट पाने के लिए इनके आगे हाथ जोड़ते हैं, लेकिन सत्ता मिलते ही इन्हें अपशब्द बोलकर इनका तिरस्कार करते हैं। यह महापंचायत पूर्वांचली व बिहारी भाइयों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए एक निर्णायक मंच साबित होगी। नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार और मंत्री को न तो जनता के टैक्स के पैसों की परवाह है और न ही विकास कार्यों से कोई सरोकार। उन्हें केवल अपने चहेते ठेकेदारों के मुनाफे की चिंता है, जिसके चलते 200 करोड़ का कथित नगर निगम घोटाला और आधे-अधूरे निर्माण कार्य सामने आए हैं। तिलपत की जनता और समस्त क्षेत्रवासी 2 अक्टूबर को महापंचायत में एकजुट होकर इस अन्याय का करारा जवाब देंगे।

Related posts

फरीदाबाद: पार्षद वीरेंद्र भड़ाना की माता प्रेमवती को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मंत्री व विधायक करतार भड़ाना, सतीश फागना व पार्षदगण

Ajit Sinha

नगर निगम फरीदाबाद के लापरवाह अधिकारियों ने लगाया 19 करोड़ 68 लाख रूपये का चूना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव मॉडल संस्कृति स्कूल की नवनिर्मित इमारत का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x