Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बाढ़ पीड़ितों की मदद: बलिया के लिए 5,000 फूड पैकेट रवाना, नेपाल के लिए 10,000 राहत बॉक्स तैयार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए Hunger Free Bharat ने आज संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से 5,000 फूड/स्नैक पैकेट बलिया, उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए रवाना किए।राहत सामग्री से भरे ट्रक को Hunger Free Bharat के संस्थापक अरविंद कुमार, अभिनेता विंदू दारा सिंह, अनिल जॉर्ज और गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने HungerFree Bharat के मानवीय मिशन की सराहना की और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा, कुशलता और शीघ्र राहत एवं पुनर्वास के लिए प्रार्थना की।अभिनेता विंदू दारा सिंह ने कहा, “Hunger Free Bharat की इस सार्थक पहल का हिस्सा बनकर मुझे खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है।

संकट के समय पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह राहत उन लोगों तक पहुंचेगी, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।”नेपाल के लिए 10,000 राहत बॉक्स तैयारHunger FreeBharat ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भी 10,000 राहत बॉक्स तैयार रखे हैं। संगठन राहत सामग्री नेपाल भेजने के लिए नेपाल सरकार की आवश्यक अनुमति/स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। Hunger Free Bharat के संस्थापक अरविंद कुमार ने कहा, “बलिया में हमारे परिवारजन इस समय बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन तक भोजन और तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। यह हमारी एक छोटी सी कोशिश है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इससे बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुछ राहत और सहारा मिलेगा।”उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह अगर नेपाल में हमारे भाई-बहन भी इस संकट का सामना कर रहे हैं, तो हम उनकी मदद के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। हमारे 10,000 राहत बॉक्स तैयार हैं और हम नेपाल सरकार की आवश्यक अनुमति का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम वहां भी जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा सकें।”

Related posts

गैंगेस्टर से आतंकी बने अर्श उर्फ़ डल्ला के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार, पुलिस पर चलाई गोली

Ajit Sinha

सेंट डालकर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , ब्रांडेड कंपनी के पैकेट्स का इस्‍तेमाल

Ajit Sinha

दिल्ली के द्वारा पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत 238 केस दर्ज, 288 लोगों को अरेस्ट, 260 पिस्तौल, 515 गोली, 160 चाकू बरामद।     

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x