Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीपीटीपी पार्क लेंड में बने 14 बिल्डिंगों के स्टिल्ट पार्किंग बने अवैध कमरों पर चला डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग का बुलडोजर। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने गुरुवार, दोपहर बाद पार्कलैंड बीपीटीपी, सेक्टर -75 ,फरीदाबाद में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। लगभग 14 बिल्डिंगों में स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से बनाई गई चूहा फ्लैट्स, स्टोर रूम, स्टाफ रूम व अन्य भवन बनाई गई थी, को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई है।

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि बीते दिनों ग्रीन फील्ड, विलेज चार्मवुड कॉलोनी, और बीपीटीपी के विभिन्न सोसायटियों में लगभग 160 नोटिस दी गई थी। बावजूद इसके उपरोक्त बिल्डिंगों के स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अवैध चूहा फ्लैट्स, स्टोर रूम, स्टाफ रूम व अन्य भवनों को बिल्डरों के द्वारा नहीं हटाया गया। इसी वजह से गुरुवार को उनकी उपरोक्त टीम ने एक बुलडोजर की सहायता से उन सभी कमरों को तोड़ दिया। उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

पलवल: नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल,IPS ने ली सलामी, संभाला पलवल जिले का कार्यभार

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आवश्यकता के अनुसार उपभोक्ता करवा सकेंगे बिजली मीटर रिचार्ज स्मार्ट मीटर लगवाएं, बिजली बिल में छूट पाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पंचशील कॉलोनी में 6 महीने की गर्भवती महिला की दबा कर बाल्टी में भरे पानी में डुबो -डुबो कर सनसनीखेज हत्या कर दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x