Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव राष्ट्रीय हाइलाइट्स

इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक,इफ्को चौक के पास आज मंगलवार को सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/खतरनाक गड्ढा(Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। यातायात निरीक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर  से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है। यातायात निरीक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरों , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।

Related posts

समजवादी पार्टी एमएलसी के फ्लैट में एक शख्स की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली थी गोली

Ajit Sinha

हौंडा सिटी कार से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपए के गांजा किया बरामद, साथ में एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार  

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी का एक और सफल ट्रैप ऑपरेशन: पटवारी व उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x