Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नूंह:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) चरखी दादरी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण कार्यालय, नूंह में तैनात ग्रुप-डी कर्मचारी को ₹9,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मुकेश कुमार पुत्र जीत राम, निवासी वार्ड नंबर-03, बसंतगढ़, पलवल है। आरोपित जिला कल्याण कार्यालय, नूंह में सेवादार (ग्रुप-डी) के पद पर तैनात था।

*क्या था मामला -*
प्राप्त शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता से आरोपित ने उसकी तथा उसके मित्रों की वृद्धावस्था पेंशन लगवाने के एवज में ₹9,000 की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर SV & ACB द्वारा जाल बिछाया गया। आरोपित मुकेश कुमार को ₹9,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस की मौजूदगी में की गई। यह ट्रैप सीडीसी/इंस्पेक्टर फतेह सिंह, प्रभारी यूनिट SV & ACB, चरखी दादरी के नेतृत्व में लगाया गया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 32, दिनांक 25.08.2026, धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत थाना SV & ACB गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है।

Related posts

अवैध माइनिंग पर पंचकूला पुलिस की सख्ती जारी, महज 24 घंटे में अवैध खनन सामग्री समेत 4 टिप्पर व 1 जेसीबी पकड़ी

Ajit Sinha

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक शख्स ने अपनी मां, बहन, भाई की सनसनीखेज हत्या कर दी और थाने में सरेंडर कर दिया।

Ajit Sinha

सीएम ने करोना वायरस के चलते अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च को गुरूग्राम में होने वाली मैराथन स्थगित कर दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x