Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद मजबूत संगठन बनाएंगे: उमंग सिंघार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज रविवार को बड़खल विधानसभा में सेक्टर 21 डी, फरीदाबाद स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व फरीदाबाद  एआईसीसी पर्यवेक्षक उमंग सिंघार कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर मंथन किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व फरीदाबाद  एआईसीसी पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने कहा कि मैं जमीन पर काम करने में विश्वास करता हूं और इसलिए मेरी टीम पूरे फरीदाबाद जमीन पर भी काम कर रही है और हर कार्यकर्ता की राय ले रही है। उसके पीछे मेरी सोच है कि हर कार्यकर्ता की राय सामने आए,क्या सोच है कार्यकर्ता ,किस जाति को सम्मान नही मिला ,क्या जाति समीकरण है। मैं एक निष्पक्ष फीडबैक लेने में विश्वास रखता हूं। ये मेरा काम करने का तरीका है। मैं हम में विश्वास करता हूं। हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझे ये काम दिया है। 

उमंग सिंघार ने कहा कि मुझे पता चला है कि हरियाणा की सरकार फरीदाबाद से ही बनती है। मुझसे ज्यादा आप सब कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि किस तरह से पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। हरियाणा में सरकार बनाने की जिम्मेदारी आप सब की ज्यादा बनती है। राहुल गांधी चाहते हैं कि जमीन के कार्यकर्ताओं की क्या राय है वो पता होनी चाहिए। इसी के तहत ही काम किया जा रहा है। आप सबकी राय लेकर हम दिल्ली जाएंगे और फिर हाईकमान फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत नाम आयेंगे और मैं सबके नाम पूरी ईमानदारी से रखूंगा ये मेरी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा पार्टी को देखकर ही काम करता हूं पार्टी है तो नेता है। उन्होंने कहा कि 2029 का चुनाव देश का आखिरी चुनाव भी हो सकता है पर  हमें लोकतंत्र को बचाना है देश को बचाना है। संविधान की आवाज को जिंदा रखना है। उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा तो केवल नाम है मैं तो आरएसएस है वो नहीं चाहेगी कि भाजपा सत्ता से बाहर हो। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को परेशान किया जा रहा है टॉर्चर किया जा रहा है। अब हर वर्ग इनसे दुखी है। अब बदलाव  का समय है और मैं चाहता हूं कि आप लोग फरीदाबाद से उसकी शुरुआत करें।इस मौके पर कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि फरीदाबाद बहुत बड़ा शहर है इसके हिसाब से सभी की सोच थी कि दो जिला अध्यक्ष बनाए जाएं शहरी और ग्रामीण। जिसकी लेकर पार्टी ने संगठन सृजन कार्यक्रम शुरू किया। हम चाहते है कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दे जो लंबे समय से पार्टी के प्रति वफादार हो और मेहनती हो। पार्टी जिसको भी जिम्मेदारी सौंपेगी उस पर हम सभी मुहर लगाएंगे और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे किसी बात को लेकर मनभेद हो सकते है पर मतभेद नहीं है। हम एकजुट होकर फरीदाबाद में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद:नगर निगम की भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामे हुए उजागर, शहर से गायब हुआ लम्बा चौड़ा नाला-तोड़फोड़-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बी.के अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने की तैयारी पूरी: यशपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x