अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: बदला लेने की नियत से एक व्यक्ति को गोली मार व चाकू घोंपकर सनसनीखेज हत्या करने बाद, एक शख्स लोडेड देसी कट्टा और तीन गोलियों के साथ थाना कैंप पलवल में आत्म समर्पण कर दिया। जिसका नाम दुष्यंत उर्फ़ देवा पुत्र विशाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, पलवल हैं। मरने वाले का नाम जवाहर नगर निवासी सुरेश है। उपरोक्त आरोपित दुष्यंत उर्फ़ देवा व अन्य आरोपितों ने वर्ष 2023 में अपनी माता की हुई हत्या की बदला लेने के नियत से शनिवार को सुरेश की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर सनसनीखेज हत्या में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 अगस्त 2026 को आरोपित दुष्यंत उर्फ देवा पुत्र विशाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, थाना कैंप पलवल एक अवैध लोड शुदा देशी कट्टा और तीन गोलियों के साथ थाना कैंप, पलवल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर बताया कि वर्ष 2023 में उसकी माता की हुई हत्या का बदला लेने की नीयत से उसने जवाहर नगर निवासी सुरेश की हत्या वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े सुरेश को उसकी पत्नी के साथ उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पलवल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य, खून आलूद पत्थर, ईंट और खाली खोल बरामद कर कब्जे में लिए।
उनका कहना है कि मामले में मृतक की पत्नी सुबिना द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 22 अगस्त 2026 की शाम वाल्मीकि मोहल्ला, जवाहर नगर निवासी सुरेश उसका पति अपने घर के बाहर नाले के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के ही दुष्यंत उर्फ देवा अपने अन्य साथियों देवेंद्र, जोनी, रवि, जय सिंह,आशा और निशा के साथ वहां पहुंचा और बहसबाजी करते हुए हाथापाई करने लगा। इस दौरान दुष्यंत उर्फ देवा व देवेंद्र ने सुरेश पर गोली व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि मृतक की पत्नी सुबिना द्वारा दी शिकायत व आरोपित द्वारा पेश किए गए अवैध असलाह के आधार पर थाना कैंप पलवल में बीएनएस की सुसंगत धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच P/SI सुमित द्वारा की जा रही है। आरोपित को गहन पूछताछ हेतु 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में प्रत्येक एंगल से जांच कर रही है। सनसनीखेज वारदात से जुड़े किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

