Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

गुरुग्राम पुलिस के 2 डीसीपी को कारण बताओं नोटिस जारी, एक एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम आगमन के दौरान वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में उत्पन्न व्यवधान के मामले को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा संज्ञान लिया है। घटना के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं पुलिस उपायुक्त अपराध को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं थाना प्रबंधक सिविल लाईन्स और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों और SIS पश्चिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि VIP सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में बाधा होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related posts

पदोन्नति साथ लेकर आती है बड़ी जिम्मेदारी, नवपदोन्नत पुलिस उप अधीक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न- डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम के निकट जंगल में 11 वीं क्लास के दो छात्र के शव पेड़ से लटके मिले हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, डब्ल्यूआर-द्वितीय इकाई ने आज ड्रग सिंडिकेट के एक प्रमुख सदस्य को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x