
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के कल्याणपुरी में एमसीडी सफाई कर्मचारी की आज तड़के अज्ञात बदमाश ने चाकू मारकर सनसनी खेज हत्या कर दी। मरने वाले सफाई कर्मचारी का अनिल कुमार उम्र 27 वर्ष है। मृतक अनिल कुमार की बहन सुनीता की माने तो वह अपने काम पर गए थे। पुलिस ने उसे उसके भाई की एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी यहां आकर पता चला कि उसके भाई की किसी ने चाकू मार कर हत्या कर दी है। सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल के बाहर धरना -प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्या आरोपित की तुरंत गिरफ्तारी हो, इसकी मांग करने लगे। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 


Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

