Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

वारदात की फिराक में घूम रहे 3 बदमाश पकड़े गए, जिनके पास से 2 पिस्टल, एक कट्टा, 4 मैगजीन और 30 कारतूस बरामद की है-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा रोड स्थित अजरौंदा चौक के पास से तीन लड़कों  को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ब्रेजा कार में सवार होकर किसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार मैगजीन,30 जिंदा कारतूस और ब्रेजा कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम बसंत (34 वर्ष) निवासी गांव बाघपुर, जिला पलवल, हाल पता संजय कॉलोनी, फरीदाबाद, आकाश उर्फ मोनू (30 वर्ष) निवासी गांव बहादुरपुर, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता संजय कॉलोनी, फरीदाबाद व योगेश उर्फ योगी (30 वर्ष) निवासी गांव कोटला खुर्द, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश, हाल पता पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद है। जिनको 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गत 8 अगस्त को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30, फरीदाबाद की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि थाना सेंट्रल, फरीदाबाद  के अंतर्गत अजरौंदा चौक के पास कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी  वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को मौके पर एक ब्रेजा कार में तीन व्यक्ति बैठे मिले। गाड़ी में बैठे आकाश उर्फ मोनू के कब्जे से एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस, योगेश उर्फ योगी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। दोनों मैगजीन में छह-छह जिंदा कारतूस मिले। वहीं बसंत के कब्जे से भी एक देसी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। दोनों मैगजीन में छह-छह जिंदा कारतूस मिले।इस प्रकार पुलिस ने तीनों आरोपितों से कुल 2 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 4 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए। वारदात में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2020 में आरोपित बसंत के भाई के पैर में गोली मार दी गई थी। जिस संबंध में देवेंद्र व योगी के विरुद्ध थाना मुजेसर में मामला दर्ज हुआ था। घटना का बदला लेने के लिए हथियार लेकर वारदात की फिराक में थे।पुलिस जांच में सामने आया है कि बसंत (34) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। योगेश उर्फ योगी (30) वेल्डिंग का काम करता है। वहीं आकाश उर्फ मोनू (30) वर्कशॉप में काम करता है। तीनों आपस में दोस्त है।उनके द्वारा हथियार खरीदने के स्थान और हथियार उपलब्ध करवाने वाले व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। हथियारों के सोर्स का पता लगा लिया गया है। बाहर के राज्यों से हथियार लाए गए हैं। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Related posts

पुलिस विभाग में प्रत्येक स्तर के अधिकारी को हो अपने कार्य को लेकर स्पष्टता, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त-डीजीपी

Ajit Sinha

प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने और शव को पेट्रोल डाल कर जलाने का आरोपित मुठभेड़ के बाद, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:करोड़ों रूपए ठगी करने के आरोप में एक बिल्डर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x