Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में 113 एमएम तक बारिश, अगले 24 घंटे भी भारी वर्षा की संभावना, लगातार मॉनिटरिंग जारी.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में शुक्रवार को भारी बारिश की स्थिति में प्रशासन ने विभिन्न सम्बन्धित विभागों को फील्ड निरीक्षण के साथ ही अलर्ट मोड में रखा है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तिगांव में सर्वाधिक 113 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि फरीदाबाद में 103 एमएम और बड़खल में 84 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।  विभिन्न संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में तैनात रहकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। जल निकासी के लिए आवश्यक मशीनरी और मैनपावर को भी फील्ड में लगाया गया है, जो लगातार राहत एवं जल निकासी कार्यों में जुटे हुए हैं।प्रशासन की ओर से संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त की आमजन से अपील
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
कहां कितनी बारिश
07 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दर्ज वर्षा के अनुसार तिगांव में 113 एमएम, फरीदाबाद में 103 एमएम, बड़खल में 84 एमएम, धौज में 63 एमएम, गौंछी में 55 एमएम, बल्लभगढ़ में 48 एमएम, दयालपुर में 41 एमएम और मोहना में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Related posts

फरीदाबाद : हुड्डा विभाग अपने सफाई कर्मचारियों को उपकरण मुहैया न करवा कर ,उनके जिंदगी से कर रहा हैं खिलवाड़, चंदोलिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आशीर्वाद नर्सिंग होम में की छापेमारी -केस दर्ज , डॉक्टर अरेस्ट, वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव को दिया पत्र।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x