Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पैसों के लेनदेन को लेकर हुई अनबन का लिया बदला, चचेरे भाई के घर में लगाई आग-अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र के गांव आलमपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई अनबन के बाद चचेरे भाई के घर में आग लगाने के एक मामले में थाना धौज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम गुलशन निवासी गांव आलमपुर, फरीदाबाद है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का शिकायतकर्ता के साथ पैसों का लेनदेन था, जिसे लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपित  ने शिकायतकर्ता के घर में जाकर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव आलमपुर निवासी प्रवीण ने थाना धौज, फरीदाबाद में शिकायत दी थी कि गत 6 अगस्त 2026 को उसके ताऊ का लड़का गुलशन उसके घर आया था। बारिश में भीगने के कारण गुलशन ने कपड़े बदलने की बात कही और घर के चोबारे में चला गया। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान गुलशन ने चोबारे में आग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर थाना धौज, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहतमुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना धौज की पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आरोपित  की तलाश में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपित गुलशन निवासी गांव आलमपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ में आरोपित गुलशन ने बताया कि उसका प्रवीण के साथ पैसों का लेनदेन था। इसी लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं अनबन हो गई थी। आरोपित  के मन में इस बात को लेकर रंजिश थी और वह प्रवीण से बदला लेना चाहता था।इसी रंजिश के चलते आरोपित  6 अगस्त को प्रवीण के घर पहुंचा। बारिश में भीगने की बात कहते हुए उसने कपड़े बदलने के बहाने चोबारे में प्रवेश किया और वहां आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित  मौके से चला गया।

Related posts

फरीदाबाद: परचून की दुकान पर दूध की थैली नहीं मिला तो शख्स ने दुकानदार को गोली मार दी, केस दर्ज

Ajit Sinha

अर्थमूवर मशीन के ड्राइवर के दोनों पैरों में रस्सी बांधकर व लटकाकर डंडों से बेहरमी पीटने के सनसनीखेज मामले में 4 सुरक्षा गार्ड अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एयर इंडिया में कार्यरत एक 25 वर्षीय लड़के ने कोठियों में साफ़ -सफाई करने वाली महिला की चाकुओं से गोद कर की हत्या, गिरफ्तार ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x