Athrav – Online News Portal
दिल्ली फरीदाबाद राष्ट्रीय हाइलाइट्स

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात के दौरान मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी साझा की।
साथ ही उन्होंने राज्य में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने पर भी चर्चा की। राजेश नागर ने केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हरियाणा लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा राज्य सरकार जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हरियाणा में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा राज्य के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं के बीच हुई यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related posts

हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई – संदिग्ध बैंक शाखाओं की सूची तैयार, कार्रवाई शुरु: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया सेक्टर -58 में 3 करोड़ 58 लाख की लागत से सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके अभिनव योगदान के लिए जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x