Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बारिश के दौरान पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल से ग्रीन के साथ गिरी महिला की दर्दनाक मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद थाना खेड़ीपुल के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी में एक पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल से ग्रील के साथ एक 45 वर्षीय महिला नीचे सड़क पर गिर गई, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आज गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे की बताई गई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना खेड़ी पुल , फरीदाबाद की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया और शव को शवगृह में रखवा दिया, और पोस्टमार्टम करवा कर महिला के शव को स्वजन को सौंप दिया। इस हादसे में मरने वाली महिला का नाम सुनीता उम्र लगभग 45 साल है। बताया गया है कि आज महिला जब बाथरूम से पानी की बाल्टी लेकर निकली तो उस समय ग्रील को एक हाथ से जोर से पकड़ ली, वैसे ही ग्रीन टूट कर नीचे गली की सड़क पर गिर गई, साथ ही महिला भी गिर गई, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में थाना खेड़ीपुल के एसएचओ देवेंद्र का कहना है कि जांच में ये हादसा है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं पाई गई इसी लिए इसमें कोई मुकदमा किसी के खिलाफ दर्ज नहीं की गई है।

Related posts

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, सीएलयू व लाइसेंस हेतु चंडीगढ़ के चक्कर काटने नहीं पड़ेगें, सीएम

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: अंबाला जिले के श्री राम मुलख कॉलेज में साबूल अंसारी नाम के छात्र ने कॉलेज प्रशासन की गुंडागर्दी के कारण आत्महत्या कर ली,विरोध प्रदर्शन ।

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनआईटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा को बनाया कांग्रेस पार्टी के सचेतक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x