Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट व एफएमडीए की टीमों ने दो जगहों पर की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एफएमडीए के इंजीनियरिंग व डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की अलग-अलग टीमों ने आज सोमवारको अतिक्रमण एवं अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान के तहत अवैध दुकानों व ग्रीन बेल्ट में जमे हुए कब्जो को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से हटाया गया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। ये जानकारी आज डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद यजन चौधरी ने दी है। डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि उनके नेतृत्व में आज उनकी टीम ने एफएमडीए के इंजीनियरिंग विभाग की मौजूदगी में अमृता हॉस्पिटल के लगभग दो किलोमीटर की दूरी में ग्रीन बेल्ट की भूमि पर लंबे समय से कब्ज़ा जमा करके अवैध रूप से दुकानें चला रहे थे ,को आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। आज यहां जो तोड़े गए हैं इनमें 4 स्टॉल, 2 कंटेनर और 15 अन्य दुकानें जो रेहड़ी -पटरी पर खाने -पीने की दुकानें शामिल है, को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा लाइसेंसी कॉलोनी , दुर्गा बिल्डर , सेक्टर -91 , फरीदाबाद में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से अवैध रूप से लगाए गए लगभग 30 दुकानों को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम मनोहर और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन और शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर का इस्माइलपुर में बड़ी संख्या में जुटे लोग

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को अदालत ने किया खारिज, पत्रकारों ने किया फैसले का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x