Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अवैध रूप से गर्भपात कराने की दवा बेचने वाले क्लिनिक में की छापेमारी, केस दर्ज, गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग , पलवल की संयुक्त टीम ने बृस्पतिवार को गांव इस्लामाबाद पलवल में एक क्लिनिक में छापेमारी की कार्रवाई की, जहां पर महिलाओं को प्रतिबंधित दवाइयां देकर गर्भपात अवैध रुप से कराया जा रहा था। छापेमारी टीम ने जब क्लिनिक चलाने वाले हरिओम से अपनी डिग्री दिखाने को कहा, तो वह अपनी डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं दिखा पाया। पुलिस की संयुक्त टीम ने आज आरोपित हरिओम के खिलाफ कैंप थाना , पलवल में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया, और पुलिस टीम ने आरोपित क्लीनिक संचालक हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के अनुसार बृहस्पतिवार  को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में हरिओम पुत्र बिजेन्द्र द्वारा इस्लामाबाद उर्फ ईश्वर नगर, पलवल में सरकारी स्कूल के नजदीक चलाए  जा रहे क्लीनिक पर बिना वैध अनुमति के गर्भपात कराया जाता है व गर्भपात की दवाएं बेची जाती है। यदि अचानक रैंड की जाए तो उसके क्लीनिक पर गर्भपात की प्रतिबंधित दवाइयां पाई जा सकती है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा सीएमओ, पलवल द्वारा गठित टीम जिसमें डा. राहुल कुमार, डा. पंकज कुमार, डा. निधी सौरोत सामान्य अस्पताल,पलवल से विचार विमर्श किया व गठित संयुक्त टीम द्वारा एक बोगस ग्राहक तैयार की गई। जिसे गर्भपात की दवाई खरीदने के लिए व हिदायत देकर हरिओम नामक व्यक्ति के क्लीनिक पर भेजा गया। Decay को संयुक्त टीम ने नियमानुसार नंबरी नोट 600 रुपए  पहले ही दिए हुए थे। Decoy/बोगस ग्राहक द्वारा बताए अनुसार उक्त दुकान/क्लीनिक पर जाकर गर्भपात की द‌वाई खरीदी। क्लीनिक पर बैठे एक व्यक्ति ने बोगस ग्राहक को बिना किसी वैध डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के गर्भपात की दवा mifeprex tone + tab misoprostone देकर उसके सेवन करने का तरीका बताया जा रहा था। इसी बीच में संयुक्त टीम ने उस दुकान पर जाकर रेड कर दी व क्लीनिक पर बैठे व्यक्ति को स्थानीय पुलिस की सहायता से काबू किया गया। पूछताछ पर दवा दे रहे व्यक्ति ने अपना नाम हरिओम पुत्र बिजेंद्र निवासी बास मोहल्ला, पलवल बताया। हरिओम से बोगस ग्राहक से दवाई देने के बदले लिए गए पैसे बरामद किया गया। निरीक्षण पर हरिओम के पास के इस तरह दवा देने बारे व क्लीनिक चलाने बारे  कोई वैध डिग्री नही मिली। मौका पर टीम को गर्भपात किट व अन्य कई तरह की प्रतिबंधित दवाएं मिली जिन्हें टीम ने नियमानुसार अपने कब्जे में लिया व स्पॉट मीमो तैयार किया गया। इस प्रकार हरिओम उपरोक्त द्वारा गर्भपात की दवा बेचने व बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने के संबंध में हरिओम के खिलाफ थाना कैंप पलवल में मुकदमा  दर्ज किया गया है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर गुरुग्राम पुलिस के 52 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित।

Ajit Sinha

आई और भी अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 6 केस रह गए, 40 मरीज हुए ठीक: डा. रामभगत

Ajit Sinha

दो सौ करोड़ की एफडी धोखाधड़ी मामले में फरार मास्टरमाइंड मन्नू भोला और त्रिदिव दास दिल्ली के होटल से पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x