Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

SSC भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: STF ने अलवर से दबोचा मास्टरमाइंड ‘लोकेश’


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एसएससी SSC की ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाले गैंग के खिलाफ यूपी स्पेशल टास्क फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की नोएडा फील्ड इकाई ने राजस्थान के अलवर से गैंग के वांछित सदस्य लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है।यह वही लोकेश है जो हैकर्स और परीक्षा केंद्रों के मालिकों को ‘विशेष रूप से मॉडिफाइड TFT स्क्रीन’ बनाकर सप्लाई करता था, ताकि परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा सॉल्वर पूरा पेपर हल कर सके! लोकेश के पास से 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन, रैस्बेरी-पाई (Raspberry Pi) चिप्स और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। यह गैंग परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर्स को चकमा देकर लाइव स्क्रीन बाहर स्ट्रीम करता था, जिससे बाहर बैठा सॉल्वर पेपर हल कर देता था।

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स के एएसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया 22 मई 2026 को STF की नोएडा टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित ‘बालाजी डिजिटल ज़ोन’ परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर 7 अभियुक्तों को ₹50 लाख नकद और प्रॉक्सी सर्वर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 जुलाई को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में अलवर निवासी लोकेश का नाम सामने आया, जो इस गैंग को मॉडिफाइड स्क्रीन की सप्लाई कर रहा था।

आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर थाना नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षाओं में टेक-हैकिंग का यह मामला कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैमर को भी चकमा देने के लिए इतना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। लोकेश UP, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ये हैकिंग डिवाइस सप्लाई कर रहा था।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सराय थाने का किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-सीएम

Ajit Sinha

पहलवान सागर हत्यकांड में पहलवान सुशील कुमार के 9 माह से फरार साथी व 50000 के इनामी पहलवान प्रवीण डबास अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x