Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

28 हजार रुपये की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), उपकेंद्र कैथल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग, कैथल में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. अंकुर शर्मा को 28,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर संख्या 17 दिनांक 30.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 308(2) के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला-
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में बताया कि उसने अपनी भैंसों की डेयरी के लिए बैंक से ऋण लिया हुआ है तथा उनका बीमा भी कराया हुआ है। आरोप है कि पशु चिकित्सक डॉ. अंकुर शर्मा ने भैंसों का सत्यापन करने के बाद बैंक के लिए आवश्यक रिपोर्ट/हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करने तथा बीमा रद्द करवाने एवं डेयरी बंद करवाने का डर दिखाकर 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 28,000 रुपये में तय हुआ। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 28,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूरी ट्रैप कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। मामले की जांच जारी है।

Related posts

चंडीगढ़: सर्वप्रथम सदन  के नेता मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी ने  शोक प्रस्ताव पढ़े

Ajit Sinha

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई का मंच पर किया भव्य स्वागत

Ajit Sinha

23 वर्षीय लड़के की बदले की भावना से सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 नाबालिग लड़के चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x