Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल:फरीदाबाद के अरुण की पत्नी और बच्चों के सामने फर्रुखाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


फरीदाबाद:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे वाराणसी से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे एक शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर सनसनी खेज हत्या कर दी। मृतक शख्स अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हाईवे किनारे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए रुका था। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, मृतक शख्स का नाम अरुण हूडा उम्र 32 वर्ष निवासी दयालपुर, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद है। ये सनसनीखेज वारदात रविवार रात लगभग 9 बजे की बताई गई है।
फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को परिवार के साथ वापस लौटते समय वह पांचाल घाट के पास एक किराना दुकान पर रुके।जब अरुण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। वह कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाल रहे थे और अपनी पत्नी को देने ही वाले थे कि तभी एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे बदमाशों ने अचानक अरुण पर फायरिंग शुरू कर दी।गोलीबारी में अरुण को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़े। पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने अरुण को लहूलुहान अवस्था में लोहिया अस्पताल भेजा,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है और डीवीआर को कब्जे में लेकर अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। वहीं इस घटना पर पुलिस ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक वाराणसी से अपने घर फरीदाबाद लौट रहा था। दुकान पर सामान खरीदने के दौरान दो युवकों ने उस पर फायरिंग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद : खिलाड़ी भी देश के लिए पदक जीत कर फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे, विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड ब्रह्मा कुमारिस आश्रम में वार्षिक उत्सव,एक बच्ची का जन्मदिन व एडवांस में नए साल 2025 के स्वागत में शानदार जश्न-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जितेंद्र चंदेलिया बने एसी विभाग के हरियाणा कोर्डिनेटर, कांग्रेसियों ने जताया आभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x