Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, 2 आरोपित पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्धनगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ ड्रग विभाग और एएनटीएफ दिल्ली की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जहां से नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया  है। और पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई दवाओं के सैंपल सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।नशीली दवाओं के अवैध कारोबार करने वाले शिव नारायण झा और अमन शर्मा को सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर से गिरफ्तार किया गया है. .गोदाम से भारी मात्रा में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी प्रतिबंधित नारकोटिक दवाएं बरामद की गईं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 79,94,013 आंकी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर जयसिंह ने बताया कि विभाग को मिले एक इनपुट के ड्रग  विभाग और एएनटीएफ दिल्ली की टीम ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई के बाद 23 और 24 जुलाई की दरमियानी रात थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई थी। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि बरामद की गई दवाओं के सैंपल सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। नशीली दवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एईसीएल टूर्नामेंट पर गिरी कोरोना काल और जिले में धारा-144 लागू होने गाज, पुलिस ने आयोजन को रुकवाया-पढे 

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी ने 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते कमर्शियल असिस्टेंट (सीए) जितेश चावला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

एक अत्यधिक संगठित अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, चोरी की 11 महंगी कारें, 01 चोरी की ऑटो बरामद-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x