Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली ब्रेकिंग: मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग के 2 सक्रीय सदस्यों के पैरों में लगी पुलिस की गोली, दबोचे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफम बाहरी टीम की आज सोमवार को कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग के 2 सक्रीय सदस्यों के बीच मुठभेड़ में , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, बदमाशों की ओर से चलाई गोलियों में से 1 -1 गोलियां 2 पुलिस कर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले गए जहां दोनों घायलों बदमाशों का इलाज कराया गया। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों के कब्जे से 2 सेमी -ऑटोमैटिक पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 4 खाली खोल और एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद किए है। गिरफ्तार बदमाशों का नाम परवीन उर्फ़ पिंकी निवासी संगम विहार , दिल्ली , उम्र 30 वर्ष और रोहित उर्फ़ चीरा निवासी नरेला , दिल्ली उम्र 24 वर्ष है।  दोनों बदमाशों पर 50000 -50000 रुपए के नगद इनाम घोषित है। तदनुसार, पीएस मुंडका में धारा 221/132/109(1)/3(5) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला एफआईआर संख्या 429/26 दर्ज किया गया था।पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ सिटी, जिला झज्जर, हरियाणा के मामले एफआईआर संख्या 193/2026 धारा 109(1)/308(5)/351(3)/61 बीएनएस और 25(1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट में वांछित थे। आरोपी रोहित उर्फ चीरा पीएस नरेला, दिल्ली के मामले की एफआईआर संख्या 153/2022 में पैरोल जंपर था। 

Related posts

रेजिडेंट की सुरक्षा के तैनात, सिक्योरिटी गार्डो ने रेजिडेंट और उसके बेटे को लाठी, डंडे, बैट और राड से रेजिडेंट बुरी तरह पीटा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नशा तस्कर अंगूरी देवी की 3 मंजिला इमारत पर चला जिला प्रशासन का हथौड़ा- जारी रहेगा।

Ajit Sinha

लड़की ने एक पुलिस कर्मी सहित 3 लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवा दी, फिर मांग रही थी 30 लाख, गिरफ्तार, देखें वीडियो    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x