Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

2021 बैच की आईपीएस अदिति सिंह ने डीसीपी, पंचकूला के रूप में संभाला कार्यभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा सरकार द्वारा जारी हालिया तबादला सूची के तहत नियुक्त 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा आमजन के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी कार्यशैली का प्रमुख आधार रहेगा।
नवनियुक्त डीसीपी अदिति सिंह ने आज सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय में तैनात एसीपी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।डीसीपी अदिति सिंह ने कहा कि पंचकूला में महिला सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी अंकुश, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा आमजन के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और सहायता मिल सके।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की शिकायत, समस्या अथवा सुझाव हो तो वह बिना किसी संकोच के पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की निवासी हैं। पंचकूला में नियुक्ति से पूर्व वह स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम रेंज में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। अब पंचकूला पुलिस की कमान संभालते हुए उनसे प्रभावी नेतृत्व, जनकेंद्रित पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

पीड़ित 14 घंटे से पहले कर सकते है साइबर क्राइम में शिकायत, बैंक भी ज़िम्मेदारी लें, तभी होंगी त्वरित कार्रवाई – एडीजीपी

Ajit Sinha

इलेक्ट्रिकल इंजिनियर व व्यापारी की रोडरेज के चलते पीट-पीट कर हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सड़क पर दिखा बदमाश और पुलिस के बीच कार चेज़, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गोली मारकर कार के टायर को बस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x