Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सिंचाई विभाग के जेई व बेलदार ₹45,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला/यमुनानगर: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के एक जूनियर इंजीनियर (JE) तथा एक बेलदार को ₹45,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 10, दिनांक 14.07.2026, थाना SV & ACB, पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार के रूप में कार्य करता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग, यमुनानगर में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सौरभ कुमार ने सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद उसके वैध ठेकेदार बिलों का भुगतान जानबूझकर लंबित रखा, ताकि उस पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा सके। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से टेलीफोन पर संपर्क कर स्वयं तथा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर रिश्वत की मांग की। रिश्वत की राशि लेने के लिए विभाग में कार्यरत बेलदार करमजीत को भेजा गया। करमजीत ने शिकायतकर्ता से ₹45,000 की रिश्वत प्राप्त कर उक्त राशि आरोपी जेई सौरभ कुमार को सौंप दी। इसी दौरान पहले से जाल बिछाकर बैठी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की समस्त कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करते हुए संपन्न की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

Related posts

कुख्यात अपराधी अपने दोस्त व पत्नी के आशिक की सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली/चंडीगढ़:जीवन के पहले से आखिरी कदम तक साथ चलने वाली ‘चप्पलें’ होंगी जेजेपी का चुनाव निशान

Ajit Sinha

नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में हरियाणा टॉप पर, 100 में से 95.21 अंक पाकर देशभर में पहला रैंक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x