Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्कॉर्पियो कार में तमंचा के साथ लहूलुहान मिला प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही कोणों से कर रही है जांच


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीती रात डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो-एन कार खड़ी मिली। जब पुलिस ने पास जाकर देखा, तो कार की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था, जिसके सीने से खून बह रहा था। कार के अंदर से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम हत्या और आत्महत्या दोनों ही कोणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ये तस्वीर मृतक की है जिसकी पहचान मिग्सन ग्रीन सोसाइटी में रहने वाले 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सौराज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के निवासी थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा का कहना है कि सूरजपुर पुलिस की लेपर्ड टीम जब रोजाना की तरह साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-3 ओ ब्लॉक के तिराहे की तरफ गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सर्विस रोड पर एक स्कॉर्पियो-एन कार साइड में खड़ी दिखाई दी। गाड़ी की बैकलाइट और आगे की टेल लाइट जल रही थी। पुलिस के जवानों ने जब गाड़ी हटाने के लिए आवाज लगाई, तो अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद जब पुलिस टीम ने पास जाकर देखा, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स के शरीर से भारी मात्रा में रक्त बह रहा था और गाड़ी के अंदर ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। पुलिस के उच्चाधिकारियों और फोरेंसिक टीम को मामले की सूचना दी। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज पुत्र प्रेमराज के रूप में हुई है। वह दिल्ली का निवासी था और वर्तमान में सूरजपुर क्षेत्र की मिगसन ग्रीन सोसाइटी में किराए पर रह रहा था. बताया जा रहा है कि वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मृतक सौराज के परिजनों का कहना है कि सौराज का किसी से कोई पुराना विवाद, लड़ाई-झगड़ा या लोन जैसा कोई तनाव नहीं था। परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी गाड़ी और घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वे सभी संभावित बिंदुओं पर बेहद गहनता से जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध है, इसलिए पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही कोणों को ध्यान में रखकर टेक्निकल और फील्ड इन्वेस्टिगेशन कर रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस घटना की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related posts

महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकडा, 7 छात्र अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने और पकड़ने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

हरियाणाः अवैध देशी शराब की 945 पेटी पुलिस ने जब्त की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x