
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से ओल्ड क्षेत्र में बन रही है अवैध दुकानें, जिसे रोकने वाले वाला कोई नहीं, धड़ल्ले से बन रहे अवैध दुकानें आमजनों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मुख्य बाज़ारों और इसके आसपास में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और ऐसे में लोगों का समय ज्यादा ख़राब होता है। इसमें कई बार तो जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी पसीने बहाते हुए देखा गया है। बताया गया है कि अवैध दुकानों को बनवाने के एवज प्रत्येक निर्माणकर्ताओं से मोटी रकम वसूली जाती है।
देखा गया है कि सराय ख्वाजा के झरिया मार्केट के पास पुरानी छोटी -छोटी दुकानें तुड़वा कर बड़ी -बड़ी कई दुकानें बना ली गई, इसके ऊपर भी शानदार होटल या गेस्ट टाइप से अवैध रूप से बना ली गई। ये भ्रष्टाचार की ये सभी दुकानें बन रही थी, उस दौरान झरिया मार्किट में ओल्ड नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे पर वह लोग निर्माणाधीन दुकानों को बिना तोड़े हुए ही लौट आए। उन्हें बताया कि ये सभी दुकानें उनकी है जिनके माली हालत ठीक नहीं है, आर्थिक तौर पर काफी कमजोर हैं, वह बहुत ही गरीब आदमी हैं। क्या ये सभी के सभी दुकानें को कोई गरीब आदमी कैसे बना सकता है।

लगभग 7 -8 बड़ी -बड़ी अवैध दुकानें, और इसके ऊपर भी होटल या गेस्ट हाऊस टाइप से बना ली गई है। इन सभी दुकानों की कीमत आज के समय में करोड़ों में है। ताजा हालात ये है कि इन सभी दुकानों के आगे सड़क पर हमेशा लगभग 100 से अधिक मोटर साइकिलें और बड़ी -बड़ी गाडियां खड़ी रहती है। इसकी वजह से वहां से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों लोग अक्सर जाम में फंसे रहते है। ये सभी दुकानें आमजनों के लिए अब मुसीबत बन गई है।

इसके अतिरिक्त ओल्ड में माता पथवारी मंदिर के सामने एक गली में अवैध रूप से एक काफी बड़ा बेसमेंट की खुदाई हो चुकी है, इसमें निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रही है, यहां का निर्माण कार्य शुरूआती दौर मे है, पीछे से यहां पर ओल्ड नगर निगम की टीम ने रुकवा दिया था। बाद में उनकी निर्माणकर्ताओं से लेन-देन की बात इन दोनों की आपस में तय हो गई, फिर निर्माण कार्य शुरू हो गई है।

इसके अलावा गोपी कॉलोनी वाले रास्ते में अनुपम प्लाई वुड, व ग्लास की दुकान के साथ में अवैध रूप से एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, सेकंड फ्लोर बनाई गई है, जो अभी निर्माणा धीन है, बताया गया है कि इस अवैध दुकानों के एवज में भी लेनदेन की बात हो चुकी है। ये बात अलग है कि ये किसी पार्षद की रिश्तेदार से. या निगम के किसी कर्मचारी से हुई है। ओल्ड निगम के एक कर्मचारी ने बताया था कि इन निर्माणाधीन दुकानों के निर्माणकर्ता को नोटिस पहले ही दी जा चुकी है। बावजूद इसके अवैध दुकानों की ऊंचाई बढ़ती जा रही है। इसके पीछे भी लेनदेन की बात लगभग तय मानी जा रही है।

इसके अलावा भगवाना स्वीट्स के नजदीक एक बड़ी सी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाई जा रही है। बेसमेंट में अभी निर्माण कार्य चल रही है। इसके सामने भी एक दुकान अवैध रूप से बनाई गई है। ये सभी के सभी दुकानें जो लोग बना रहे है पर गाड़ियों एवं बाइक खड़ी करने के लिए अपनी जगह बिलकुल नहीं छोड़ रहे है,लाजमी है बनाए गए दुकानों पर जो लोग खरीदारी के लिए आएंगे, वे लोग भी अपने- अपने बाइक को सड़कों पर खड़ी करेंगें, ऐसे में यहां की सड़कों पर जाम की स्थिति बनेगी, और आम लोग होंगे परेशान। जरुरत है जो लोग अवैध रूप से दुकानें बना रहे उन्हें चाहिए की पार्किंग की यानी बाइक खड़ी करने की व्यवस्था अपने- अपने जमीन पर ही करें। जिससे सड़क खुला -खुला रहे , और वहां से गुजरने वाले आम लोग अपने रफ्तार से आ जा सकें। इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ज़ोन के संयुक्त आयुक्त राजेश प्रजापति से फोन पर उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया पर उनका फोन व्यस्त था, और काफी इंतजार करने के बाद भी उनका कॉल नहीं आया। वैसे भी उन्हें फोन उठाने की आदत नहीं है, इससे पहले भी उन्हें कई बार फोन किया गया था पर उन्होनें फोन नहीं उठाया गया था। लगता ये संयुक्त आयुक्त कोई खास मकसद से इस सीट पर विराजमान है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

