Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर आज प्रात एक आरपीएफ जवान की एक ट्रैन के सामने गिर जाने के कारण हुई मौत, जांच जुटी पुलिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज प्रात ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान की ट्रैन की चपेट में आने के काऱण मौत हो गई। मौके पर अभी आरपीएफ व जीआरपी पुलिस संयुक्त रूप से घटना की जांच में जुटी हुई हैं। मरने वाले आरपीएफ जवान का नाम मनोज बताया गया हैं और पिछले कुछ वक़्त से उसकी डियूटी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर थी। कौन सी ट्रैन से कटा हैं उसका पता अभी नहीं चल सका हैं।
खबर हैं कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर काफी समय तक तैनात रहने वाला आरपीएफ जवान मनोज की डियूटी सुबह के वक़्त रेलवे आरक्षण केंद्र होती थी। इसके बाद उसका कुछ महीने पहले निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ताबदला कर दिया गया था। खबर हैं कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर -3 के पास बल्लभगढ़ की रूट के ट्रैक पर जवान मनोज की कटी अवस्था में डेड बॉडी प्राप्त हुई हैं। पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात ट्रैन के आगे अचानक कदम लड़खड़ाने की वजह से संभवता वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज डियूटी निजामुद्दीन में करता था और अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहता था ऐसा माना जा रहा हैं हैं। फ़िलहाल पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद : आधा दर्जन बदमाशों ने एक ब्यापारी को स्कार्पिओ गाडी सहित अपहरण कर, होडल के जंगल में ब्यापारी फेंका, गाड़ी, मोबाइल लूटकर ले गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे उपरांत देय करों का ब्यौरा अब पोर्टल पर उपलब्ध

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दोनों मंत्रियों के खींचतान के कारण ओल्ड नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग में कोई रहना नहीं चाहता,बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के पद खाली हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x