Athrav – Online News Portal
गुडगाँव शिक्षा

स्कूल बसों के विशेष जांच अभियान के दूसरे दिन 127 बसों की जांच, 13 के किए गए चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सुरक्षित स्कूल आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल बसों के विशेष संयुक्त जांच अभियान के दूसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित 127 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम ने बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रावधानों की गहन जांच की।एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए हरेंद्र वीर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 13 स्कूल बसों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और सभी स्कूल बसों की चरणबद्ध जांच कर सुरक्षा मानकों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन स्कूल बसों में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

लोक निर्माण तथा वन मंत्री राव नरवीर सिंह ने आज वाटिका सिटी से शुरु किया पौधा रोपण अभियान।

Ajit Sinha

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जर्नल आॅब्जर्वर सुश्री मनमीत कौर नंदा गुड़गांव पहुंची

Ajit Sinha

गुरुग्राम में सोमवार को होगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x