Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में यूआईसी ने ढेड़ लाख रुपए की लागत से बदलवाई वाटर पाइप लाइन, 200 घरों में पहुंचाई पानी, बड़ी राहत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की टीमों के सफल प्रयासों से लगभग 200 घरों में सप्लाई पहुंचने लगी है। असल में रोड नंबर -135 -136 स्थित लगभग 200 घरों में बीते कई महीनों से पानी की सप्लाई में काफी दिक्कतें आ रही थी। ये काम अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के टीमों ने लगभग ढेड़ लाख रुपए की लागत से एचडीपीई पाइप बदल कर लगभग 200 परिवारों को राहत पहुंचाई है। सोमवार को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से मिट्टी की भराई कराई जाएगी। आज रविवार को ये जानकारी यूआईसी के चेयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान ने दी है।
ओएसडी चौहान ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रोड नंबर -135 व 136 वाले पॉकेट में लगभग 200 घर में जिसमें पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई पहुंच नहीं रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद अपनी टीम से बारीकी से जांच करवाई गई। जिसमें कई दिन लग गए। जांच में पता चला की इन लाइनों की जो वाटर पाइप लाइन हैंवह ब्लॉक है जिसमें मायका का मतलब मिट्टी भरी हुई थी जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों के घरों में पानी की आपूर्ति बिल्कुल बंद हो गई थी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि ये लगभग 10 साल पुरानी पाइप लाइन थी ,को हटाकर अब नई एचडी पीई पाइप लाइन डाल दी गई है।अब लगभग 200 घरों में पानी पहुंच गई है। सोमवार को खोदे गए गड्ढों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भर दी जाएगी। देखा गया है कि अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड अपनी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में अपना काम बखूबी कर रही है। कंपनी में नए  बोर्ड को आए बने  हुए एकाद महीने ही हुए है। और जो भी शिकायते उनके सामने आ रहे है। उसको पुनः निपटाने का कार्य कर रहे है। उनके स्टाफ लोग भीषण गर्मी में  मेहनत करते है, ताकि कॉलोनीवासियों की समस्याओं को खत्म किया जाएं  पर इस कॉलोनी में उनके द्वारा किए गए कार्यों के उपलब्धि लेने के लिए कुछ लोग खड़े होकर फोटों खिचवा लेते है , और शोषण मीडिया मीडिया पर डाल देते है, यहां तक की इस काम की उद्घाटन भी कोई और नेता करके चला जाता है। सोशल मीडिया पर अपनी झूठी की वाहवाही लेने के लिए इंटरव्यू देते है, ताकि वह बहुत ज्यादा विकास कार्य करवा रहे है।अब यहां की जनता ने भी ऐसे लोगों की बारीकी से परख कर ली है। और इनके झांसे में अब आने वाली नहीं है।   

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त की पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा, सीपी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना- 15वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2022 की ट्रॉफी का अनावरण

Ajit Sinha

एडवाइजरी बोर्ड की मंजूरी के बाद गृह विभाग, हरियाणा ने आरोपित को एनएसए के तहत 12 माह कैद में रखने के जारी किए आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x