Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली ,दिल्ली के लिए हुए रवाना ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, युवा समाजसेवी एवं उद्योगपति सरदार कुलबीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन से सैकड़ों वाहनों से कूच किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था और उन्होंने ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगन चुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। वाहनों के काफिले को रवाना करने से पूर्व सुमित गौड़ ने कहा कि जनाक्रोश रैली देश के इतिहास की सबसे सफल रैली साबित होगी और इस रैली की कामयाबी के बाद देश व प्रदेश से भाजपा सरकार का पतन होना शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षाे के दौरान भाजपा सरकार ने केवल जनविरोधी फैसले लेकर हर वर्ग को प्रताडि़त करने का कार्य किया है इसलिए अब जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को देश का आगामी प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और इस रैली में शामिल होकर लोग राहुल गांधी को मजबूत कर उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि 2019 में कांग्रेस पुन: सत्ता में वापिसी करेंगी।

Related posts

फरीदाबाद: पडोसी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मां ने अपने बेटे की झूठी किडनेप होने की रची थी साजिश- पर्दाफाश

Ajit Sinha

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : खनन विभाग की मिलीभगत से फरीदाबाद के पन्हेड़ा की उपजाऊ जमीन को बंजर बना रहे हैं खनन माफिया, एल एन पाराशर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x