Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -24 के प्लाट नंबर -90 के पास एक जवान उम्र के लड़के की चोट मार कर की हत्या, शरीर पर टेटू के बीच में अरविन्द लिखा हैं ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -24 के समीप इंडस्ट्रीज एरिया में आज प्रात : 6 बजे एक जवान लड़के की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस की माने तो उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस का कहना हैं कि उसकी की हत्या कहीं और की गई हैं और यहां पर उसकी लाश फेंक को दी गई हैं। मृतक लड़के की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। पुलिस ने डेड बॉडी को पहचान एंव पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं।
एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना हैं कि आज प्रात तक़रीबन 6 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर -24 के प्लाट नंबर -90 के समीप एक जवान उम्र के लड़के की लाश पड़ी हैं। इसके बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उनका कहना हैं कि जब उन्होनें इस केस की जांच शुरू की तो देखा कि मृतक के शरीर पर टेटू बने हुए हैं और टेटू के बीच में एक नाम अरविंद लिखा हुआ हैं। उनका कहना हैं कि मरने वाले शख्स की उम्र तक़रीबन 30 साल हैं और मृतक लड़का सिर्फ ब्राउन रंग का कमीज पहने हुए हैं और कमीज पर रेड -ब्लैक रंग के प्रिंट हैं। उनका कहना हैं कि मृतक लड़के के चेहरे पर ढाढी हैं। यह शख्स किसी परिवार का सदस्य हैं वह लोग मुजेसर थाना पुलिस से संपर्क कर सकता हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस लड़के की हत्या चोट मार कर कहीं और गई हैं पर इसकी शख्स की जल्दी से पहचान न हो इस वजह से सड़क किनारे उसकी लाश को फेंक दी गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद : राष्टीय न्यूज़ चैनल के पत्रकार हरीश गौड़ की धर्मपत्नी कृष्णा गौड़ व आजतक न्यूज़ चैनल के पत्रकार सचिन गौड़ की चाची की श्रद्धांजलि सभा 13 को।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रेस क्लब फरीदाबाद ने घायल पत्रकार बिजेंद्र शर्मा को दी 21 हजार रुपए की सहायतार्थ राशि

Ajit Sinha

कश्मीरी पंडितों ने कहा मोदी हैं तो मुमकिन हैं, धारा 370 हटाने के बाद कश्मीरी पंडित ख़ुशी से झूम उठे, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x