Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 3 वर्षीय मासूम बच्चे की चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में सौतेले पिता सुशांत पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 21 जून को शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर, फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की सनसनी खेज हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर- 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्री राम निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर, फरीदाबाद  ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 21 जून की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाती की गला रेत कर हत्या कर दी है। जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया था। अपराध शाखा सेक्टर- 16, फरीदाबाद की टीम ने घटनाक्रम में सफलता हासिल करते हुए 23 जून को सुशांत (सौतेले पिता) को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत ने सुधा से एक साल पहले लव मैरिज की थी, जिसको पहले पति से एक 3 वर्षीय बच्चा था। बच्चे को वह पसंद नहीं करता था। सुधा बार-बार बच्चे से मिलने के लिए अपनी मां के घर आती जाती थी, इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद रहता था। घटना से दो-तीन दिन पहले आरोपित व उसकी पत्नी शिव दुर्गा विहार आए हुए थे, 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से गला रेत कर बच्चे की हत्या कर दी। जिसको आज बुधवार को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व – डॉ एम के सोनी

Ajit Sinha

रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली युवती अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :एएसआई राजेश अब तक दुनिया भर से 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर फिर से परिवारों से मिलवा चुके हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x