Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता,फरीदाबाद व डॉक्टरों की सक्षम टीम ने मुस्कान क्लिनिक में मारा छापा, बिना डिग्री का चलाया जा रहा था, केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व डॉक्टरों की सक्षम टीम ने संयुक्त रूप से आज मंगलवार को मुस्कान क्लिनिक, न्यू जनता कॉलोनी, फरीदाबाद में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी में भारी संख्या में अंग्रेजी दवाइयों सहित कई उपकरण बरामद की गई है। टीम ने जब क्लिनिक के संचालक से वैध डिग्री दिखाने को कहा तो, वह कोई भी डिग्री टीम के सामने पेश नहीं कर सका। लंबे समय से बिना डिग्री के क्लिनिक चलाकर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा था। इस मामले में फर्जी डॉक्टर पंकज गुप्ता के खिलाफ थाना सारन, फरीदाबाद में संबंधित कई धाराओं के मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई कर रही है। 
   खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मुस्कान क्लिनिक न्यू जनता कॉलोनी, फरीदाबाद में चलाया जा रहा है जिसके डॉक्टर पंकज गुप्ता के पास मरीजों को दवा देने के संबंध में कोई वैध डिग्री नहीं , उसके बावजूद पंकज गुप्ता द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर मरीजो को अंग्रेजी दवाइयां दी जाती हैं। इससे पहले भी पंकज गुप्ता के विरुद्ध एमटीपी किट बेचने के संबंध में मुकदमा अंकित हुआ था यदि अचानक चेकिंग की जाए तो एमटीपी किट भी मिल सकती है। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा सिविल सर्जन, फरीदाबाद को सूचित करते हुए डॉक्टरों की सक्षम टीम गठित कराई गई तथा संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से थाना सारन क्षेत्र में चल रहे मुस्कान क्लिनिक, न्यू जनता कॉलोनी, फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।
       निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर की सीट पर बैठकर मरीजों को दवाएं दे रहा था, जिसने पूछताछ पर अपना नाम पंकज गुप्ता बतलाया। संयुक्त टीम द्वारा पंकज गुप्ता से मरीजो का इलाज करने से सम्बंधित वैध डिग्री पेश करने बारे कहा लेकिन काफी देर तक भी वह कोई दस्तावेज/वैध डिग्री पेश नही कर सका। यह क्लीनिक मकान नंबर 351 न्यू जनता कॉलोनी में चल रहा है जिसके भूतल पर क्लीनिक व ऊपरी प्रथम तल पर रिहायश करनी पाई गई। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में 4/5 बेड मरीजों के लिए लगाए हुए थे जबकि मेडिकल बाय वेस्ट से संबंधित कोई प्रबंध नही करना पाया गया। क्लीनिक में रखी अंग्रेजी दवाई को चेक किया जिनमें 4/5 ऐसी दवा मिली जो एक्सपायर हो चुकी थी 3 प्रकार की प्रतिबंधित दवाई रखी मिली जिनका उपयोग इनके द्वारा नहीं किया जा सकता था तथा 46 MTP किट (प्रत्येक में पांच गोली) व अनवांटेड 72 के 5 पैकेट रखे मिले। पूछताछ पर पंकज गुप्ता द्वारा बिना किसी वैध डिग्री के मरीजो का इलाज करके उनकी जान को जोखिम में डालकर बिना अनुमति के भारी मात्रा में मिली अलग अलग प्रकार की अंग्रेजी दवाइयों  को गत्ता पेटी में रखकर सील किया गया। इस सम्बंध में पंकज गुप्ता के विरुद्ध डॉक्टर जगदीश पाराशर ASMO की शिकायत पर थाना सारण में मुकदमा  अंकित कराया गया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने आज 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, इनके बैंक खाते से ढाई करोड़ जब्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसकर साईं कृपा धाम सोसाइटी के प्रधान को मार डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला प्रशासन की कार्रवाई,सघन जांच के दौरान 3 गाडिय़ों से जब्त किए 2 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपए की नकदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x