Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने 3 दिवसीय पंजाब दौरे के तीसरे और अंतिम दिन लुधियाना में युवा संवाद किया-वीडियो



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के तीसरे और अंतिम दिन लुधियाना में युवा संवाद किया। उन्होंने कहा कि चाहे फुटबॉल हो, चाहे क्रिकेट हो, चाहे एथलीट हो, चाहे ओलंपिक हो, लेकिन मैं देखता था कि मैं भी जब स्कूल कॉलेज की लाइफ में था, तो हमारे भारत का नंबर नीचे से भी दूसरा, तीसरा नजर आता था। खाता खुल जाता था, तो लगता था कि भारत का प्राइड आ गया। खाता खुल जाता था। कभी-कभी तो खाता भी नहीं खुलता था। एक कोई ब्रॉन्ज ले आया, तो हमें लगता था चलो, टैली में हम कहीं नजर आ गए। इस देश में कहीं न कहीं वह परिस्थिति थी। कोई अपनी व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर कोई कुछ ले आता था, तो हमको लगता था कि कोई एक पी. टी. उषा बन जाए। लेकिन आज इस देश में, मैं मानता हूँ कि हमारे लिए सबसे बढ़िया अगर कुछ चीज़ हुआ है, तो आज के युवा आबादी के लिए स्पोर्ट्स के प्रति उनका आकर्षण और उनका रोड मैप सामने दिख रहा है। मैं मानता हूँ कि जो बातें भाई ने कहीं या जो चुनौतियाँ इन्होंने कही हैं, अभी भी चुनौती है। लेकिन जिन सरकारों ने, जिन राज्यों ने पूरी तरह से इसको हाथ में लिया है, वो आज सफलता की कहानी लिख रहे हैं।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते जिलाधीश ने गुरुग्राम ज़िला में 26 जनवरी तक ड्रोन आदि के प्रयोग पर लगाई रोक

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में जारी किया ‘ब्लैक पेपर

Ajit Sinha

लॉकडाउन-4 में फिर चली रेपो रेट पर कैंची, ईएमआई भुगतान पर 3 महीने की अतिरिक्‍त मोहलत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x