Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कोरोना के समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां में दानी दाताओं द्वारा दिए गए उपकरणों को अभी तक चालू नहीं किए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कोरोना के समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां में दानी दाताओं द्वारा दिए गए उपकरणों को अभी तक चालू नहीं किए जाने को लेकर चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां, फरीदाबाद (रजिस्ट्रेशन नंबर 2010) के पदाधिकारी समिति के प्रधान सत्यापाल नरवत के साथ सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा सामान्य अस्पताल, फरीदाबाद से उनके कार्यालय में मिले और ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियो में समिति के महासचिव पवन सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल नरवत, प्रधान चंद्रवीर भारद्वाज, सहसचिव रिशिपाल जांगड़ा, कार्यकारी सदस्य अनूप सिंह , अमित नरवत एवं महेंद्र सिंह शामिल थे। 
समिति के प्रधान सत्यापन नरवत ने सिविल सर्जन आहूजा  को बताया कि कोरोना के समय में अल्ट्रासाउंड मशीन आई थी। जो कि आज तक पैक्ड हैं और उसी बिल्डिंग में रखी हुई है। जिसमें बारिश के समय के दिनों में लेटर से पानी टपकता है और तभी से बिल्डिंग बंद पड़ी हुई है। दूसरा एक एक्सरा मशीन लगाई गई थी। जो की 2 साल पहले ही बहुत प्रयासों के बाद चालू की गई थी और अब 5 महीना से फिर बंद पड़ी हुई है। तीसरा फार्मेसी एंड ओ.पी.डी. सॉफ्टवेयर मशीन (टोकन सिस्टम) जो बी.पी.टी.पी. कंपनी द्वारा कोरोना के समय में दी गई थी। वह कहां गई आज तक चालू नहीं की गई। इसके अलावा कर्मचारी जिस बिल्डिंग में कार्य करते हैं उसका लेटर जगह-जगह से टूट रहा है और वह कंडम घोषित की जा चुकी है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है बिल्डिंग की मरम्मत कराई जाए। बातचीत के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा जी ने समिति को आश्वासन दिया है कि वह इन सभी की जांच करेंगे और कार्रवाई करके समाधान करेंगे। उन्होंने कहा एक्सरा मशीन को जल्दी चालू कर दिया जाएगा और बिल्डिंग रिपेयर की चिट्ठी पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखी है।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने 4 ऐसे चोरों को गिरफ्तार किए हैं जो चोरी के गहनों को गोल्ड फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख कर, लोन लेते थे।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी ने 22 जिलों में प्रभारियों को किया नियुक्त, विपुल गोयल रोहतक जिले के प्रभारी बने-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज 9 निर्माणों में अवैध रूप से बने अवैध हिस्सों को बुल्डोजर से तोडा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x