Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपित पकडे गए।


अजीत  सिन्हा की रिपोर्ट 
निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में थाना साइबर अपराध, पश्चिम , गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को 3 आरोपितों को  गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 36 मोबाइल फोन, 53 एटीएम कार्ड, 24 पासबुक, 5 चैकबुक, 2 आईपी कैमरा व ठगी में प्रयोग किए गए बैंक खाता में पंजीकृत मोबाइल नंबर बरामद किए हैं।यह जानकारी आज गुरुवार को एसीपी क्राइम गौरव फौगाट ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस दिए।  
एसीपी क्राइम गौरव फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.05.2026 को थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक शिकायत निवेश (Investment) के नाम पर लगभग 2.53 करोड़ रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि उनके निर्देश पर निरीक्षक अमित, प्रबंधक थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए मुकदमा में 3 आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1. जनक (उम्र-27 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी त्रिवेणी अपार्टमेंट, विवेक विहार, दिल्ली, 2. दिनेश कुमार (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी हनुमान चौक, बावल जिला रेवाड़ी (हरियाणा) व 3. पवन कुमार (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी गांव भूथन खुर्द जिला फतेहाबाद (हरियाणा) है। उनका कहना है कि पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 15 लाख रुपए विभिन्न ट्रांजैक्शनों के माध्यम से एक बैंक खाता में ट्रांसफर कराए गए थे। उपरोक्त बैंक खाता एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम है तथा उक्त खाते में 4  मोबाइल नंबर पंजीकृत पाए गए। तकनीकी विश्लेषण के दौरान पता चला कि पंजीकृत 4  मोबाइल नंबरों में से एक मोबाइल नंबर दिल्ली के क्षेत्र में सक्रिय था। जिसके बाद साइबर पुलिस गुरुग्राम द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं डिजिटल विश्लेषण की सहायता से उपरोक्त आरोपितों  को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित अपने अन्य साथियों के निर्देश पर विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त ठगी की राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर करने का कार्य करते थे। इसके बदले आरोपितों  को 25 हजार रुपए सैलरी तथा ठगी गई राशि में से बोनस मिलता था।उपरोक्त आरोपितों का संपर्क अन्य आरोपितों से टेलीग्राम के माध्यम से हुआ था तथा पिछले लगभग 6 महीने से साइबर ठगी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं।आरोपितों  के कब्जा से 36 मोबाइल फोन, 53 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की 24 पासबुक, 5 चेकबुक, 2 आईपी कैमरा तथा ठगी में प्रयोग किए गए बैंक खाते से संबंधित पंजीकृत मोबाइल नंबर बरामद किए गए हैं। बरामद आईपी कैमरे आमतौर पर सिम बॉक्स एवं साइबर अपराध संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

Related posts

निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला एयरहोस्टेज के साथ हुए यौन-उत्पीड़न करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महिला लिव इन पार्टनर की किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक में उसकी सनसनीखेज हत्या करके गेहूं के खेतों में फेंका, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पत्नी, बेटा और बेटी को मारी गोली, फिर सीआरपीएफ जवान ने कर ली आत्महत्या

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x