Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली जूनियर महिला हैंडबॉल टीम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने  आगामी जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप के लिए टीम सदस्यों का हौसला बढ़ाया और अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय टीम चीन में आयोजित होने वाली जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियन शिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। उल्लेखनीय है कि जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई, 2026 तक चीन में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और देश के युवा खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और उन्हें विश्वास है कि यह टीम भी नई उपलब्धियां हासिल करेगी। भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में सुजाता, कनिष्का, गरिमा, शिवानी, मुस्कान, नेहा, स्वाति, अमृता, परदान्या, सौम्या, लविशा एवं रिदिमा शामिल हैं। इस अवसर पर टीम इंडिया के कोच श्री सचिन चौधरी तथा श्री नवीन पूनिया भी उपस्थित रहे। टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्नेह, प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि वे विश्व चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन  करेंगी।

Related posts

फरीदाबाद : सीट बढाने और नेहरू कॉलेज की बिल्डिंग का जीर्णोद्धार की मांग को लेकर युवा आगाज ने उद्योग मंत्री विपल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं कंधो पर उछल कर एनएच -2 पर बने दो पुलों का किया उद्घाटन, सफर हुआ आसान ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x