Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

उम्र कम… गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, जो मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में वाहन चोरों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दिल्ली-एनसीआर से चोरी की गई एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 11 मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद किए हैं। आखिर कहाँ से दबोचे गए ये शातिर चोर और क्या है इनका पूरा कुंडली, देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।थाना सेक्टर-20 पुलिस की गिरफ्त में खडे सोनू हलदर और नाजिम और उनके आगे कतार में लगी चोरी की 11 मोटर साइकिलें,  बरामद किया गया .315 बोर का तमंचा और कारतूस मेज पर रखा हुआ है.  ये दोनो शातिर किस्म के चोर हैं, जिन्होंने दिल्ली से लेकर नोएडा तक वाहन स्वामियों की नाक में दम कर रखा था। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए इन दोनों को सेक्टर-28 इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की फिलहाल नोएडा के छलेरा गांव में रह रहे थे।पुलिस ने जब इनकी निशानदेही पर छापेमारी की, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इनके कब्जे से अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें से कई गाड़ियां दिल्ली के ज्योति नगर, न्यू अशोक नगर, बदरपुर और समयपुर बादली थानों से चोरी की गई थीं, जिनकी बाकायदा एफआईआर भी दर्ज है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बेहद कम उम्र के हैं, लेकिन इनका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। 23 वर्षीय सोनू हलदर पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इसका दूसरा साथी 20 वर्षीय नाजिम भी कुछ कम नहीं है, उस पर भी चोरी और आर्म्स एक्ट के तीन गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। सेक्टर-20 पुलिस ने दोनों शातिरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।

Related posts

शख्स की गला रेतकर हत्या,छह महीने पहले शहनाज नाम की लड़की से किया था प्रेम विवाह, जांच में जुटी पुलिस  

Ajit Sinha

अभिनेत्री सोनल कपूर के ससुर हरिश आहूजा के घर से करोड़ों के जेवरात व नगदी चोरी करने वाले पति -पत्नी व सोनार अरेस्ट

Ajit Sinha

बीती रात लगभग 40 राउंड गोलियां चला कर दिल्ली के जफराबाद इलाके में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x