Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पति -पत्नी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को फोन पर गाली दी, तो बीच रास्ते में बेटा ने पिता पर चाकू से तादबतौड़ हमला कर दिया -अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- थाना पल्ला पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र भरत, निवासी गांव खरकानाटोली, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड), हाल निवासी नोएडा को गत 11 जून 2026 तथा उसके साथी ओमकार, निवासी भूड़ नगरिया, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शिव कॉलोनी, फरीदाबाद को गत 12 जून को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी धन सिंह ने शिकायत दी थी कि 4 अप्रैल 2026 को वह किसी काम से बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनके पुत्र भरत और उसके साथी ओमकार ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी पसली, कूल्हे और बाजू के पास गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर लोग एकत्रित होने लगे तो दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि भरत की मां और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपनी मां के साथ नोएडा में रहता था। 3 अप्रैल को उसके पिता ने फोन पर उसकी मां के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए भरत ने अपने दोस्त ओमकार को बुलाया। ओमकार चाकू लेकर आया और दोनों ने मिलकर धन सिंह को रास्ते में रोककर मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर की बड़ी घोषणा: प्रदेशभर में 450 अनधिकृत कॉलोनियों को किया गया नियमित

Ajit Sinha

नगर निगम ने आज 2 लाख 95 हजार रूपये की संपत्ति कर की राशि की वसूली के लिए 3 इकाईयों को सील कर दिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x