Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

विश्व रक्तदाता दिवस पर हरियाणा की जेलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन,विभिन्न जेलों से 525 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हरियाणा कारागार विभाग द्वारा प्रदेश की विभिन्न जेलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश की विभिन्न जेलों से 525 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 14 जून को भी प्रदेश भर की विभिन्न जेलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महानिदेशक, कारागार, हरियाणा  आलोक मित्तल  के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विभिन्न जेल परिसरों में स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, ब्लड बैंकों तथा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर कारागार अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने का माध्यम भी है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान अनेक लोगों के जीवन की रक्षा कर सकता है। शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
कारागार विभाग के महानिदेशक आलोक मित्तल ने इस अवसर पर सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीमों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। विभाग का मानना है कि सुधार एवं पुनर्वास की अवधारणा केवल जेल परिसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक योगदान और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना भी इसका अभिन्न हिस्सा है।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कहा- कहा हुआ आयोजन,525 यूनिट रक्त एकत्रित
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हरियाणा की विभिन्न जेलों एवं जेल प्रशिक्षण संस्थानों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट जेल भिवानी (50 यूनिट), पलवल (23 यूनिट), रोहतक (52 यूनिट), केंद्रीय जेल-1 हिसार (32 यूनिट), एक अन्य जेल इकाई अंबाला(53 यूनिट), जिला जेल नारनौल (55 यूनिट), जिला जेल फरीदाबाद (87 यूनिट), जिला जेल गुरुग्राम (55 यूनिट), जिला जेल सिरसा (43 यूनिट) तथा डिस्ट्रिक्ट जेल एवं जेल ट्रेनिंग एकेडमी करनाल (94 रक्तदाता) सहित विभिन्न इकाइयों में आयोजित शिविरों में जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन शिविरों के आयोजन में Palwal Donors Club, PGIMS Rohtak Blood Bank, Civil Hospital Narnaul, District Red Cross Society Narnaul, Rotary Club Faridabad East, Margdarshan, Lions Club Sirsa City तथा स्वास्थ्य विभाग जैसी संस्थाओं ने सहयोग दिया। राज्यभर में आयोजित इस अभियान के दौरान कुल 525 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related posts

फरीदाबाद: रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटीज़ कार्यालय में कार्यरत एक सहायक को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वोट की ताकत से जनता कुछ भी हासिल कर सकती है : करतार सिंह भड़ाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x